गुजरात के द्वारका का Dwarka Signature Bridge (सुदर्शन ब्रिज) पांच महीने में ही अपनी खूबसूरती खो चुका है। कई जगहों से सीमेंट उखड़ गई है, नीचे लगीं लोहे की छड़ें दिखाई देने लगी हैं। कुछ जगहों पर तो साइड की दीवारों से प्लास्टर उखड़ चुका है। रेलिंग में भी जंग लग गई है।
- ऑटो ड्राइवर द्वारा 19 वर्षीय छात्रा को किडनैप करने की कोशिश | छात्राने कूद कर खुदको बचाया
- गुजरात का करप्शन मॉडल | पहली बारिश में Dwarka signature bridge पर गड्ढे
PM नरेन्द्र मोदीने के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की तस्वीरें सामने आने के बाद कलेक्टर से लेकर सांसद तक एक्टिव हो गए हैं। वहीं, गुजरात कांग्रेस भी भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने ब्रिज की तस्वीरों को साझा कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
गुजरात विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता अमित चावड़ा ने इस मुद्दे पर पीएम मोदी को टैग करके निशाना साधा है। लिखा, ‘देखिए नरेंद्र मोदी का गुजरात का करप्शन मॉडल। पहली ही बारिश में गड्ढे पड़ने शुरू हो गए।’
PM नरेन्द्र मोदीने 25 फरवरीको Dwarka Signature Bridge का उद्घाटन किया था
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 फरवरी को Dwarka Signature Bridge (सुदर्शन ब्रिज) का उद्घाटन किया था। पीएम मोदी ने कहा था, ‘यह पुराने और नए द्वारका के बीच एक कड़ी के रूप में काम करेगा।’ यह पुल गुजरात के ओखा और बेट द्वारका द्वीप को जोड़ता है।
इस ब्रिज को पहले Dwarka Signature Bridge के नाम से जाना जाता था, अब उसका नाम बदलकर ‘सुदर्शन सेतु’ या सुदर्शन ब्रिज कर दिया गया है। बेट द्वारका ओखा बंदरगाह के पास एक द्वीप है, जो द्वारका शहर से लगभग 30 किमी दूर है, जहां भगवान कृष्ण का प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर स्थित है।
सांसद अमित चावडाने कहा- अफसरों के संपर्क में हूं
- ब्रिज में गड्ढे होने की खबर सामने आते ही प्रशासन ने तुरंत ब्रिज के दोनों तरफ से दरवाजे बंद करवा दिए थे। दिव्य भास्कर ने इस बारे में सबसे पहले जामनगर की सांसद पूनम माडम से बात की। उन्होंने कहा- मैं अभी संसद सत्र में हूं, लेकिन मैं द्वारका कलेक्टर के लगातार संपर्क में हूं। मैंने यह सब उनके ध्यान में ला दिया है।
- इस बारे में द्वारका के कलेक्टर जीटी पंड्या ने कहा- ब्रिज को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है और इसकी रिपोर्ट भी मांगी गई है कि ऐसा क्यों हुआ? इसका निर्माण केंद्र सरकार की एजेंसी ने किया था। इसलिए हमें इसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिल पाई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वहां 3 गड्ढे थे। हालांकि, इसे गड्ढे नहीं कह सकते, क्योंकि ब्रिज से थोड़ी सी सीमेंट ही उखड़ी है। यह मामूली क्षति है। पुल को पूरी तरह से बंद नहीं किया गया था। रिपोर्ट आते ही हम उसे केंद्र सरकार को भेज देंगे। आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।



